Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कानपुर : लैब टेक्नीशियन के परिवार से बोलीं प्रियंका गांधी- घबराओ नहीं, हम तुम्‍हारे साथ हैं...

    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना बर्रा के अंतर्गत संजीत यादव का अपहरण करके उसे अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया और फिर पांडू नदी में उसके शव को फेंक दिया, जिसको पुलिस आज तक बरामद नहीं कर पाई है, लेकिन संजीत यादव अपहरण कांड की गूंज ने प्रदेश सरकार को हिलाकर रख दिया है। इस बीच विपक्ष को जमकर सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संजीत के पिता चमन सिंह और बहन रुचि से फोन पर बात की और कहा कि घबराओ नहीं, हौसला रखो, कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपकी न्याय की लड़ाई में साथ खड़ा है। एक ओर जहां कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार बड़ी-बड़ी बातें कर रही थीं तो वहीं इस घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी, जिसके बाद कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रही है और इस दौरान प्रियंका गांधी लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही हैं, जिसके चलते आज उन्होंने अपने बेटे को खो चुके पिता चमन व संजीत की बहन रुचि से फोन पर बात की और भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है, घबराओ नहीं, हौसला रखो।

                   करीब दो मिनट की बात के बाद यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय को प्रियंका वाड्रा ने निर्देश भी दिए और उन्होंने कहा कि आप निरंतर परिवार के संपर्क में रहिए, उन्हें कोई भी किसी तरह की जरूरत हो, मदद करिए।इस दौरान कांग्रेस नेता विकास अवस्थी इत्यादि कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728