Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने पंहुचे IPS अधिकारी को BMC ने किया क्वारंटाइन, नीतीश कुमार नाराज

    पटना। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने मुंबई पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को BMC ने रविवार को जबरन क्वारंटाइन कर लिया। तिवारी को क्वारंटाइन किए जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह अच्छा नहीं हुआ। बिहार पुलिस सिर्फ अपना काम कर रही है। इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने गए आईपीएस विनय तिवारी को मुंबई में जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया है। विनय तिवारी के हाथ पर क्वारंटाइन की मुहर लगाते हुए उन्हें अगले आदेश तक एक घर में रहने को कहा गया है उन्होंने कहा कि आईपीएस ऑफ़िसर विनय तिवारी आज मुंबई पहुंच गए। वे पटना से ऑफ़िशियल ड्यूटी के तहत मुंबई में जांच कर रही टीम का नेतृत्व करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन वहां उन्हें बीएमसी के अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती रात 11 बजे क्वारंटाइन कर दिया गया।
            अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में आवास नहीं किया गया था जिसके बाद वो गोरेगांव (मुंबई) के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728