Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पावन पर्व विजया दशमी के अवसर पर मंत्रोपचार एवं विधिविधान से किया गया शस्त्र पूजन कार्यक्रम


    पावन पर्व विजयादशमी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आज प्रातः पुलिस लाइन, नेहरू नगर में रखा गया था। शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधिविधान एवं मंत्रोपचार के साथ डीआईजी शहर  इरशाद वली द्वारा किया गया। उपरांत हवन पूजन, मां दुर्गा की आरती की गई। 


    आरती के बाद वाहनों की पूजा कर डीआईजी  इरशाद वली एवं कलेक्टर अविनाश लवानिया व मौजूद सभी अधिकारियों द्वारा थ्री नॉट थ्री रायफल व पिस्टल से हर्ष फायर किए गये।

    उपरांत डीआईजी  इरशाद वली एवं कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा असत्य पर सत्य की जीत के त्यौहार विजयादशमी एवं दशहरा की सभी पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं शहर वासियों को शुभकामनाएं दी एवं त्यौहार हषोल्लास एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु आग्रह किया गया।

    शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसपी साउथ  साई कृष्ण थोटा, एएसपी  रजत सकलेचा, एएसपी  राजेश भदौरिया, एएसपी  संदेश जैन, एएसपी रामसनेही मिश्रा, एएसपी  दिनेश कौशल,  प्रोबेशनर एएसपी अभिषेक  आनंद एवं डीएसपी लाइन  विक्रम सिंह रघुवंशी, सीएसपी भूपेंद्र सिंह, आरआई  दीपक पाटिल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी व मीडिया बंधु मौजूद रहे। 

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728