Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वोटिंग से पहले चिराग पासवान का वीडियाे लीक


    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान का एक वीडियाे लीक हुआ है। जिसमें वह अपने पिता राम विलास पासवान की तस्वीर के सामने शूटिंग कर रहे हैं। लीक वीडियो में वह हंसी मजाक कर रहे हैं। जेडीयू ने चिराग की इस हंसी पर सवाल खड़ा किया है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि चिराग अपने पिता के निधन के अगले दिन कैमरे के सामने खड़े हो गए। कैसे इस मौत को भुनाया जाए इसके लिए ठहाकों के साथ अपने आस-पास लोगों से वो वार्तालाप करते हुए दिख रहे हैं। इतना ये अमानवीय अनैतिक तस्वीर है, जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है।

    लीक वीडियो में चिराग एक जगह बोल रहे हैं...'अरे भाई  हर किसी के बाल का पॉस्चर अलग होता है।मेरा अलग है तेरा अलग  होगा। वहीं एक जगह पर कहते दिख रहे हैं कि 'इसके बाद एक्टिंग और कर दूंगा...'। लीक वीडियो में एक आदमी एसी का टेम्परेचर कम करने के लिए आगे आता है तो चिराग कहत हैं भाईसाहब ये रिमोट है, दूर से भी काम करेगा। 

    चिराग ने दी सफाई :

    चिराग ने वायरस वीडियो पर कहा कि मेरी समझ में नहीं आ रहा की वो वीडियो किस उद्देश्य से दिया गया है, क्या मुझे प्रमाण देने की जरूरत है कि मैं अपने पिताजी की मृत्यु से कितना दुखी हूं।... सवाल उठाना है तो मेरी नीतियों पर सवाल उठाइए, मेरी कार्यशैली पर सवाल उठाइए।


    लोजपा के सर्वाधिक दिग्गज की परीक्षा पहले चरण में ही

    लोजपा के दिग्गज उम्मीदवारों में सर्वाधिक की परीक्षा पहले चरण में ही होनी है। पहले चरण में लोजपा के 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 42 प्रत्याशी थे, जिनमें एक का नामांकन रद हो गया है। इस तरह अब 41 मैदान में हैं। इनमें पार्टी के कई बड़े चेहरे हैं, जिनमें भाजपा के एक विधायक और कई पूर्व विधायक शामिल हैं। भाजपा के वर्तमान विधायक डॉ रवींद्र यादव झाझा विधानसभा से लोजपा के टिकट पर मैदान में हैं। झाझा सीट एनडीए के तहत जदयू को चले जाने के बाद डॉ रवींद्र यादव लोजपा के सिंबल पर मैदान में उतरे हैं। इस बार वे जीतकर पार्टी को यह सीट दिलाने में सफल होंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। इसी प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे राजेंद्र सिंह दिनारा से लोजपा उम्मीदवार हैं। वे जदयू प्रत्याशी और विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के मंत्री जय कुमार सिंह और महागठबंधन के उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं। भाजपा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया सासाराम से तो पूर्व विधायक डॉ उषा विद्यार्थी पालीगंज से लोजपा उम्मीदवार को रूप में चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व मंत्री व जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा दगदीशपुर से लोजपा उम्मीदवार हैं। इनसे भी पार्टी को काफी उम्मीदें हैं। पहले चरण में मैदान में उतरे इनमें से कई नेता लोजपा के स्टार प्रचारकों में भी शामिल हैं। इनमें राजेंद्र सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ उषा विद्यार्थी और रामेश्वर चौरसिया शामिल हैं।  

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728