Header Ads

ad728
  • Breaking News

    लॉकडाउन में पति विराट कोहली के संग गोल गप्पे और बर्फी का लुत्फ उठा रहीं अनुष्का शर्मा

    देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है। जिसकी वजह से आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने घरों में हैं। बॉलीवुड सेलेब्स लॉकडाउन में अपनी खाना बनाने की स्किल्स दिखा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्वारंटीन में गोलगप्पे और बेसन की बर्फी की फोटो शेयर की।

     अनुष्का शर्मा ने बताया है कि गोल गप्पे और बेसन की बर्फी उनकी मॉम ने बनाई हैं। अनुष्का शर्मा ने गोलगप्पे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'होम मेड गोलगप्पे'।   वहीं, बेसन की बर्फी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मम्मी के सौजन्य से।' एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  जब से देश में लॉकडाउन लगा है, अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली संग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में अनुष्का विराट के बाल काटती नजर आईं थीं।

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728