Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की गोली बरसाकर हत्या

    बागपत। उत्तरप्रदेश सूबे के मुखिया आदित्य योगीनाथ ने अपराधियों को अपराध छोड़कर सुधर जाने की नसीहत दी थी। लेकिन अपराधियों के दिल से पुलिस का खौफ निकल चुका है। भले ही पुलिस बदमाशों के एन्काउंटर करके अपनी पीठ थपथपा लें, उसके बावजूद इसके अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बदमाशों के निशाने पर अब सत्तारूढ़ पार्टी के नेता हैं।ताजा मामला बागपत का है, जहां आज मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। संजय खोखर बागपत जिले के दबंग नेता थे और साथ ही बड़े नेताओं के करीबी भी। उनकी हत्या से इलाके में सनसनी मच गई।

     घटना छपरौली थाना इलाके के छपरौली गांव की है। सबसे बड़ी बात यह है कि छपरौली थाना क्षेत्र में सवा महीने के अंदर ये तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना, उसके बाद रालोद नेता देशपाल खोखर और अब भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या कर दी गई।

     इन हत्याओं के बाद यही कहा जा सकता है कि बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
    भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की इस हत्या से बागपत में हड़कंप मच गया है, क्योंकि योगीराज में ही जब उनके नेता ही सुरक्षित नही हैं, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी? छपरौली थाना इलाके में हुई इन 3 हत्याओं के बाद ये प्रश्न स्वाभाविक हैं कि आखिर बदमाशों का अब अगला टारगेट कौन होगा?

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728