शिवराज बोले राहुल की कांग्रेस अलग है और कमलनाथ की कांग्रेस अलग, शिवराज को गाली देने से काम नहीं चलेगा।
कमलनाथ की कार्यशैली से नाराज होकर लोग कांग्रेस का दामन आज छोड़ रहे है। शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राहुल की कांग्रेस अलग है और कमलनाथ की कांग्रेस अलग है। यही वजह है कि कांग्रेस आज बिखर रही है। कांग्रेस ने एक नए पैसे का विकास नहीं किया। जनकल्याणकारी योजनाएं रोक दी। कमलनाथ की कार्यशैली से नाराज होकर लोग कांग्रेस का दामन आज छोड़ रहे है।
दमोह में मेडिकल कॉलेज भाजपा खोलेगी।
भाजपा हमेशा विकास और सृजन की परंपरा में विश्वास करती है।
कमलनाथ को आज आत्मचिंतन करने की जरूरत है। शिवराज को गाली देने से काम नहीं चलेगा। मुझे कुछ भी कहिये कोई अंतर नहीं पड़ता। कमलनाथ को विकास की बात करनी चाहिए। कमलनाथ अगर उद्योगपति नहीं है तो आप अपनी घोषित संपत्ति जो अरबो को बताई है वह कैसे आपने हांसिल किया। यह फार्मूला आम जनता को भी बताइये।